Opens this page in Google Translate in a new tab.

Dr. Gulshan को मिला Ayush Vikram Samman – आधुनिक कॉस्मेटोलॉजी और AYUSH विशेषज्ञता का सम्मान

Share on WhatsApp
International AYUSH Conclave 2.0 – Goa में Advance Cosmetology और AYUSH विशेषज्ञ Dr. Gulshan को Ayush Vikram Samman से नवाज़ा गया।
Dr. Gulshan को मिला Ayush Vikram Samman – आधुनिक कॉस्मेटोलॉजी और AYUSH विशेषज्ञता का सम्मान

गोवा, 27 जुलाई 2025 – International AYUSH Conclave 2.0 – Goa के अवसर पर Dr. Gulshan को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए Ayush Vikram Samman से सम्मानित किया गया। वे Advance Cosmetology, Trichology, Laser & Aesthetic Science तथा Physiotherapy जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञ हैं।

डॉ. गुलशन का कार्यक्षेत्र उन सीमाओं को पार करता है जहाँ आधुनिक तकनीक और आयुष की पारंपरिक ज्ञानधारा मिलती है। उन्होंने अपने क्लीनिकल अनुभव और सौंदर्य चिकित्सा के ज़रिए कई मरीज़ों को नया आत्मविश्वास और स्वास्थ्य प्रदान किया है।

कार्यक्रम का आयोजन CIVIC (Council for International Vaidya Integration & Cooperation) द्वारा किया गया, जिसके संस्थापक डॉ. एम.एम. कुरैशी हैं। यह आयोजन गोवा के ITC Fortune Resort, Benaulim में 25–27 जुलाई तक आयोजित हुआ, जिसमें देश-विदेश से 150+ डॉक्टर्स शामिल हुए।

Ayush Legend Series के अंतर्गत आयोजित इस समारोह का उद्देश्य था – उन डॉक्टर्स को सामने लाना जिन्होंने नवाचार, समर्पण और सेवाभाव से AYUSH सिस्टम को आगे बढ़ाया है।

डॉ. गुलशन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वे भविष्य में AYUSH और modern aesthetic practices का समन्वय करके और भी impactful health services देना चाहते हैं।