International AYUSH Conclave 2.0 (Goa) के विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी डॉ. चंद्र प्रकाश गौड़ को "AYUSH Bhushan Samman" से सम्मानित किया जाएगा। एम.डी. (होम्योपैथी) डिग्रीधारी डॉ. गौड़ एक कुशल होम्योपैथिक चिकित्सक और गैस्ट्रो विशेषज्ञ हैं, जो चिकित्सा सेवा को केवल पेशे की तरह नहीं, बल्कि एक समर्पित सेवा मानते हैं। वे विगत कई वर्षों से समाज के ज़रूरतमंद वर्गों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने अब तक लगभग 1200 निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए हैं और 75 रक्तदान शिविरों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। कोरोना महामारी के कठिन समय में भी उन्होंने अपनी सेवाएं जारी रखते हुए एयरपोर्ट स्टाफ और CISF के लिए वैक्सीनेशन और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। इस दौरान उन्हें "Corona Warrior" सम्मान से भी नवाज़ा गया। उनकी मान्यता है कि समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने में चिकित्सा सेवा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इसीलिए वे हर स्तर पर अपना योगदान दे रहे हैं। International AYUSH Conclave में उन्हें इस उल्लेखनीय सेवाभाव, चिकित्सा सेवा में निरंतरता और जनकल्याण में योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाज़ा जाएगा। यह सम्मान न केवल डॉ. गौड़ की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि AYUSH प्रणाली की सामाजिक शक्ति और संवेदनशीलता का प्रतीक भी है।
International AYUSH Conclave 2.0 (Goa) में Dr Chandra Prakash Gaur को मिलेगा AYUSH Bhushan Samman
Share on WhatsAppलखनऊ के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. चंद्र प्रकाश गौड़ को 'AYUSH LEGEND SERIES 'में शामिल किया गया —International AYUSH Conclave 2.0 (Goa) में “AYUSH BHUSHAN Samman” से सम्मानित किया जाएगा।














