Opens this page in Google Translate in a new tab.

डॉ. राहुल भारद्वाज को इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 में आयुष भूषण सम्मान हेतु चयनित किया गया

Share on WhatsApp
डॉ. राहुल भारद्वाज (बुलंदशहर, UP) को आयुष भूषण सम्मान के लिए इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 गोवा में चयनित किया गया है
डॉ. राहुल भारद्वाज को इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 में आयुष भूषण सम्मान हेतु चयनित किया गया

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के प्रतिष्ठित आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल भारद्वाज (BAMS, MD) को आगामी International AYUSH Conclave 2.0 – Goa Edition में "आयुष भूषण सम्मान" हेतु चयनित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण, नवाचार और समाज में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन जुलाई 2025 में गोवा में हो रहा है, जहां देशभर से चुनिंदा आयुष चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इस मंच पर डॉ. राहुल भारद्वाज का चयन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि समस्त आयुष समुदाय के लिए गौरव का विषय है।

डॉ. राहुल ने चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सेवा भावना और आयुर्वेद के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें एक प्रेरणास्रोत बनाया है।

AYUSH World परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।