Opens this page in Google Translate in a new tab.

डॉ. सुरेंद्र पाल यादव को इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 में "आयुष विक्रम सम्मान" के लिए चयनित किया गया

Share on WhatsApp
डॉ. सुरेंद्र पाल यादव को इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0, गोवा में "आयुष विक्रम सम्मान" से नवाजा जाएगा।
डॉ. सुरेंद्र पाल यादव को इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 में "आयुष विक्रम सम्मान" के लिए चयनित किया गया

डॉ. सुरेंद्र पाल यादव को "इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0, गोवा" में "आयुष विक्रम सम्मान" से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें आयुष एवं वेलनेस क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और नवाचार के लिए प्रदान किया जा रहा है।

डॉ. यादव Numinous Products Pvt. Ltd. के संस्थापक हैं, जो बीते 12 वर्षों से विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उनकी कंपनी पारंपरिक आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाकर लाखों लोगों के जीवन में स्वास्थ्य सुधार ला रही है।

इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन Civic Group द्वारा 25 से 27 जुलाई 2025 के बीच गोवा में किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में भारत और विदेशों से आने वाले आयुष चिकित्सक, वेलनेस एक्सपर्ट्स और रिसर्चर भाग लेंगे। डॉ. यादव की यह उपलब्धि आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण और नेतृत्व की प्रतीक है।

डॉ. सुरेंद्र पाल यादव को इस सम्मान के लिए AYUSH World की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ।

आयोजन स्थल: Fortune Resort Benaulim, Goa
तारीख: 25–27 जुलाई 2025
वेबसाइट: www.internationalayushconclave.com