Opens this page in Google Translate in a new tab.

International AYUSH Conclave 2.0 (Goa) में Dr. B.S. Negi को मिलेगा AYUSH Vikram Samman

Share on WhatsApp
Dr. B.S. Negi को 'AYUSH LEGEND SERIES 'में शामिल किया गया —International AYUSH Conclave 2.0 (Goa) में “AYUSH Vikram Samman” से सम्मानित किया जाएगा।
International AYUSH Conclave 2.0 (Goa) में Dr. B.S. Negi को मिलेगा AYUSH Vikram Samman

AYUSH Legend Series में उनका नाम दर्ज किया गया है, और आने वाले International AYUSH Conclave में उन्हें Ayush Vikram Samman से  सम्मानित किया जाएगा। Dr. Negi पिछले 20 वर्षों से लखनऊ में चिकित्सा सेवा से जुड़े हुए हैं। वे न केवल एक अनुभवी चिकित्सक हैं, बल्कि समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। उन्होंने स्लम एरिया और वृद्धाश्रमों में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और औषधि वितरण कर हजारों जरूरतमंदों की मदद की है।

वर्ष 2023-24 में उन्होंने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट, अमर उजाला फाउंडेशन और पर्वतीय महापरिषद के साथ मिलकर लखनऊ के सभी पुलिस स्टेशनों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए। इसके अलावा, लखनऊ के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में भी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और मेडिकल चेकअप कैंप लगाए गए।

अब तक डॉ. नेगी 1450 से अधिक मुफ्त मेडिकल कैंप और 250 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके हैं। वे लखनऊ के “प्रकृति भारती चिकित्सा प्रकोष्ठ” से भी जुड़े हैं, जहां हर रविवार को निशुल्क आरोग्य क्लिनिक चलाया जाता है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा रोगियों का इलाज और औषधि वितरण किया जाता है, जिसमें Dr. Negi वरिष्ठ पदधारक हैं।

अपने मूल निवास उत्तराखंड में भी Dr. Negi नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर जनजागरूकता फैलाते हैं। कोरोना काल में उन्होंने अपने प्रतिष्ठान को बिना बंद किए, जान की परवाह किए बगैर निरंतर चिकित्सा सेवा दी, जिससे अनेक रोगियों को राहत मिली।Dr. B.S. Negi को उनके उत्कृष्ट समाजिक और चिकित्सा योगदान के लिए कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनका समर्पण और सेवा भावना AYUSH चिकित्सा पद्धति की श्रेष्ठता और प्रभावशीलता को दर्शाती है।