डॉ. प्रेरणा श्रीवास्तव को इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 में आयुष उदय सम्मान के लिए चयनित किया गया

Share
डॉ. प्रेरणा श्रीवास्तव (Naturopathy, UP) को इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 2.0 गोवा में आयुष उदय सम्मान के लिए चयनित किया गया है post

उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध नैचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा श्रीवास्तव (Master in Naturopathy Medicine) को आगामी International AYUSH Conclave 2.0 – Goa Edition में “आयुष उदय सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान उन्हें आयुष क्षेत्र में महिला नेतृत्व, प्राकृतिक चिकित्सा की सेवा, और हेल्थ अवेयरनेस अभियानों में सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। डॉ. प्रेरणा वर्षों से योग, आहार और प्रकृति-आधारित चिकित्सा के माध्यम से समाज को जागरूक कर रही हैं।

गोवा में होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्हें यह प्रतिष्ठा मिलना न केवल उनके लिए बल्कि समस्त नैचुरोपैथी समुदाय के लिए गर्व की बात है।

AYUSH World की ओर से उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।