Opens this page in Google Translate in a new tab.

वाराणसी में आयुर्वेदिक फार्मेसी भवन का शिलान्यास और CBC मशीन का उद्घाटन

Share on WhatsApp
वाराणसी में आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने CBC मशीन का उद्घाटन और आयुर्वेदिक फार्मेसी भवन का शिलान्यास किया, जिससे शिक्षा, रिसर्च और उपचार में व्यापक सुधार होगा।
वाराणसी में आयुर्वेदिक फार्मेसी भवन का शिलान्यास और CBC मशीन का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने 4 जून 2025 को वाराणसी स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलें शुरू कीं।

उन्होंने सबसे पहले कॉलेज में कंप्लीट ब्लड काउंट (CBC) मशीन का उद्घाटन किया, जिससे अब संस्थान में ब्लड प्रोफाइलिंग, हीमोग्लोबिन, WBC, प्लेटलेट काउंट जैसी सटीक जांचें कम लागत में और शीघ्र उपलब्ध हो सकेंगी। इससे छात्र, मरीज और शोधकर्ता सभी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

इसके पश्चात उन्होंने संस्थान में बनने वाले "आयुर्वेदिक फार्मेसी भवन" का विधिवत शिलान्यास किया। यह फार्मेसी भवन आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण, रिसर्च और ट्रेनिंग का एक आधुनिक केंद्र होगा। इसमें जड़ी-बूटियों के प्रसंस्करण, formulation unit, packing unit, और R&D लैब की सुविधाएं प्रस्तावित हैं। यह पूरी परियोजना भारत सरकार के National AYUSH Mission के सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है।

मंत्री जी ने छात्रों के जीवन में खेलों की भूमिका को देखते हुए छात्रावास परिसर में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार पांडे ने बताया कि आने वाले समय में संस्थान में एक आयुर्वेदिक औषधीय पौधों का गार्डन, डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास रूम की शुरुआत भी प्रस्तावित है।

इस पूरे कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने यह भी दोहराया कि उत्तर प्रदेश सरकार पारंपरिक चिकित्सा को मजबूत करने के लिए हर जिले में आयुष सेवाओं को प्राथमिकता से बढ़ा रही है।