Opens this page in Google Translate in a new tab.

महाराष्ट्र को मिला पहला सरकारी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कॉलेज

Share on WhatsApp
कोल्हापुर, महाराष्ट्र में राज्य का पहला सरकारी BNYS कॉलेज प्रारंभ
महाराष्ट्र को मिला पहला सरकारी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा कॉलेज

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के उत्तूर में राज्य का पहला सरकारी योग और प्राकृतिक चिकित्सा कॉलेज एवं हॉस्पिटल की स्थापना की गई है। यह महाविद्यालय Bachelor of Naturopathy and Yogic Sciences (BNYS) कोर्स के तहत 60 छात्रों के पहले बैच के साथ शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से प्रारंभ हो रहा है।

यह कॉलेज सातारा रोड पर 5 एकड़ क्षेत्र में बना है, जिसमें शैक्षणिक भवन, छात्रावास, प्रशासनिक विभाग, पुस्तकालय, लैब्स और एक मल्टीस्पेशलिटी OPD भी शामिल है। इसके साथ ही इसमें एक अत्याधुनिक अस्पताल भी विकसित किया जा रहा है, जिसमें सालाना 4,000 से अधिक रोगियों को प्राकृतिक चिकित्सा और योग आधारित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

शासन के मुताबिक, महाराष्ट्र में तेजी से योग और नैचुरोपैथी के प्रति रुचि बढ़ रही है, और BNYS छात्रों के लिए अब सरकारी ढांचे में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा सुलभ होगी। यह कॉलेज राज्य AYUSH मंत्रालय के नियामक ढांचे के अंतर्गत काम करेगा।

इस पहल से महाराष्ट्र अब उन कुछ राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जहां योग और नैचुरोपैथी की औपचारिक सरकारी शिक्षा का आधारभूत ढांचा स्थापित हो चुका है।