Opens this page in Google Translate in a new tab.

बिहार में CM नीतीश कुमार ने शुरू कराया 200‑बेड्स वाला सरकारी यूनानी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण

Share on WhatsApp
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में 200-बेड यूनानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण का शुभारंभ किया — चिकित्सा शिक्षा और पारंपरिक उपचार के एक नए अध्याय की शुरुआत।
बिहार में CM नीतीश कुमार ने शुरू कराया 200‑बेड्स वाला सरकारी यूनानी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण

पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक नए 200‑बेड वाले सरकारी यूनानी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू किया। इस परियोजना पर लगभग ₹264 करोड़ खर्च होंगे और यह 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जिसमें 200 बिस्तर अस्पताल, 500 सीट वाला ऑडिटोरियम, छात्रावास, फैकल्टी रिक्वाटर व दवाइयां बनाने की यूनिट बनी है। बिहार सरकार का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा जैसे आयुर्वेद, होम्योपैथी और विशेषकर यूनानी को सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा संरचनाएं पुरानी हो गई थीं, इसलिए एक नए भूकंप-रोधी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाले कॉलेज का निर्माण जरूरी है। इसमें सोलर लाइटिंग, एयर कंडीशनिंग और रेनवाटर हार्वेस्टिंग जैसी टिकाऊ सुविधाएं होंगी। कॉलेज में प्रतिवर्ष 150 छात्रों को प्रवेश मिलेगा, जिससे यूनानी चिकित्सा में उच्च गुणवत्ता और शिक्षा के साथ नौकरी के अवसर भी बढ़ेंगे। परियोजना को 30 महीनों के भीतर पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जो बिहार में ट्रैडिशनल मेडिकल सिस्टम्स को नई गति प्रदान करेगा।