Opens this page in Google Translate in a new tab.

महिलाएं बढ़ा रही हैं मेडिकल कैनाबिस का उपयोग, लेकिन सामाजिक और आर्थिक बाधाएं उन्हें गैरकानूनी विकल्पों की ओर ले जा रही हैं

Share on WhatsApp
महिलाओं में मेडिकल कैनाबिस का चलन बढ़ रहा है, पर महंगे इलाज, समाज का डर और डॉक्टरों की हिचकिचाहट कई महिलाओं को गैरकानूनी रास्तों की ओर धकेल रही है।
महिलाएं बढ़ा रही हैं मेडिकल कैनाबिस का उपयोग, लेकिन सामाजिक और आर्थिक बाधाएं उन्हें गैरकानूनी विकल्पों की ओर ले जा रही हैं

एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि अब पहले से कहीं ज़्यादा महिलाएं मेडिकल कैनाबिस का इस्तेमाल कर रही हैं, खासकर दर्द, चिंता, एंडोमेट्रियोसिस, मेनोपॉज़ और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों में राहत पाने के लिए। न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के रिसर्चर्स ने यह भी पाया कि हालांकि यह प्रवृत्ति बढ़ रही है, फिर भी ज्यादातर महिलाओं को इससे जुड़े इलाज तक सही और सुरक्षित तरीके से पहुंचना मुश्किल हो रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजहें हैं डॉक्टरों की फीस बहुत ज़्यादा होना, पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते समय की कमी, और समाज में मेडिकल कैनाबिस को लेकर फैली हुई गलत धारणाएं। रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि कई डॉक्टर मेडिकल कैनाबिस को लेकर पूरी तरह प्रशिक्षित नहीं हैं और ना ही वे इसे खुलकर सलाह देते हैं। इसी के चलते कुछ महिलाएं मजबूरी में गैरकानूनी स्रोतों से भांग खरीद रही हैं, जहां दवाइयों की गुणवत्ता पर भरोसा नहीं किया जा सकता औरसुरक्षा का भी खतरा बना रहता है। इनमें कई बार महिलाओं को पुरुष विक्रेताओं से डर और असहजता भी महसूस होती है। इससे बचने के लिए कुछ महिलाएं अब सोशल मीडिया के जरिए महिला संचालित सुरक्षित नेटवर्क का सहारा ले रही हैं, जहां उन्हें समझदारी, समर्थन और जानकारी भी मिलती है। रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि सरकारों को महिला केंद्रित नीतियां बनानी चाहिए, मेडिकल कैनाबिस पर डॉक्टरों की ट्रेनिंग को बढ़ावा देना चाहिए और कानूनी रूप से आसान पहुँच सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि महिलाएं बिना डर और परेशानी के इलाज का विकल्प चुन सकें।